देहरादून || Dehradun City || history of dehradun || Uttarakhand city Dehradun || dehradun tourism
via https://youtu.be/SvYP2OxJIJY
![]() |
Devbhoomiindia |
रावण और भगवान राम के बीच लड़ाई के बाद भगवान राम और उनके भाई लक्ष्मण ने इस स्थान पर तपस्या की थी। वही महाभारत में भी इसका जिक्र है। कहा जाता है कि कौरव और पांडवों के गुरु जिस नगरी में जन्म दिए थे उसे द्रोण नगरी के रूप में जाना जाता है और यह देहरादून ही है
देहरादून के आसपास कई प्राचीन मंदिरों और मूर्तियों के प्रमाण है जो महाभारत और रामायण के कथाओं से जुड़े हुए हैं। यहां के खंडहर 2000 साल से भी अधिक पुराने बताए जाते हैं। स्थानीय परंपराओं और साहित्य में महाभारत और रामायण की घटनाओं का जिक्र आता है।
कहा जाता है कि देहरादून शहर की स्थापना 18वीं शताब्दी के दौरान एक सिख गुरु ने की थी। उनका नाम गुरु राम राय था। सिख धर्म के अनुयायियों का आगमन 1672 में हुआ था। तब देहरादून को पृथ्वीपुर के नाम से जाना जाता था और वह यहां पर 24 वर्ष तक रहे। तब उनके साथ में गुरु राम राय के बड़े बेटे का यहां पर आगमन हुआ और उसके बाद ही यह अस्तित्व में आया। गुरु राम राय के सम्मान में प्रतिवर्ष धामवाला गांव में भव्य मेले का आयोजन आज भी किया जाता है।
देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल –
देवभूमि की राजधानी देहरादून में कई सारे पर्यटन स्थल है। जहां पर हर साल लाखों की संख्या में लोग आते हैं। यहां के प्रसिद्ध स्थलों में आसन बैराज, गुचूपानी, बुद्ध टेंपल, सहस्त्रधारा, फॉरेस्ट म्यूजियम जैसे प्रसिद्ध स्थल है।
टिप्पणियाँ